31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नगालैंड में 20 वर्षों के बाद नगर निकाय चुनाव, 80 प्रतिशत हुआ मतदान; 29 जून को नतीजे

Array

नगालैंड ने 20 वर्षों के बाद नगर निकाय चुनाव आयोजित किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में करीब 2.23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर 80 प्रतिशत मतदान हुआ। नगालैंड के 10 जिलों के 25 नगर निकायों में सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। अधिकारी ने बताया कि वोटिंग प्रतिशत में बढ़ सकता है। 

राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य के 10 जिलों के 214 मतदान केंद्रों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा 420 मतदान केंद्रों में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। यह पूर्वोत्तर राज्य के लिए ऐतिहासिक चुनाव साबित हुआ क्योंकि 20 वर्षों के बाद तीन नगरपालिकाओं और 36 शहरी निकायों के लिए चुनाव हुआ। खास बात यह रही कि पहली बार नगर निकाय के चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। नगालैंड में नगर निकाय चुनाव के नतीजे 29 जून को आएंगे।

राज्य में इसलिए नहीं हो रहे थे निकाय चुनाव
नगालैंड नगर निकाय चुनाव में में कुल मिलाकर 2.23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 1.13 लाख महिला मतदाता थीं। 29 जून को 11 राजनीतिक पार्टियों के 523 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। बीते कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने निकाय चुनाव कराने की घोषणा की थी लेकिन अदिवासी निकाय और कुछ स्थानीय संगठन महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ थे। इस वजह से चुनाव नहीं कराए जा रहे थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here