27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

परी सबको करना चाहती है हैरान, जानें आगे क्या है उनका इरादा

Array

परी सबको करना चाहती है हैरान, परिणीति चोपड़ा की तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘साइना’ में उनके वर्सेटाइल परफॉर्मेंस को अच्छे रिव्यू मिले हैं, और लोग उनके काम की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

परी ने खुलासा किया कि, आने वाले दिनों में वह ऐसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम करने वाली हैं जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक जाएंगे, क्योंकि इन फ़िल्मों के जरिए उन्हें दर्शकों को अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

परिणीति चोपड़ा कहती हैं, “फिलहाल मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और साइना को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आगे भी मेरी चॉइस काफी प्राकृतिक और बोल्ड होगी, और मुझे उम्मीद है कि तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों की तरह आने वाली फ़िल्मों में भी लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएंगे।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here