30 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ को दिया करारा जवाब, फिर उठाई झाड़ू

Array

उत्तर प्रदेश की सियासत में अब झाड़ू की इंट्री हो गयी है, केजरीवाल वाली नहीं, प्रियंका वाड्रा वाली। दरअसल लखीमपुर कांड में मृतक किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गाँधी को जब सीतापुर में हिरासत के दौरान PAC गेस्ट हाउस में रखा गया था तो कांग्रेस महासचिव ने उस कमरे में खुद अपने हाथ से झाड़ू लगाई थी जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक चैनल में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रियंका अब झाड़ू लगाने लायक ही हैं क्योंकि जनता ने उन्हें झाड़ू लगाने लायक बना दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद प्रियंका गांधी फ़ौरन लखनऊ में इंदिरानगर स्थित बाल्मीकि बस्ती पहुँच गयी और एक बार फिर झाड़ू अपने हाथ में उठा ली और मलिन बस्ती की गलियों में झाड़ू लगाकर योगी आदित्यनाथ को ज़ोरदार जवाब दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का बयान दरअसल उनकी मानसिकता को दर्शाता है, उन्होंने मेरा नहीं बल्कि सफाई कर्मियों का अपमान किया है.

प्रियंका गांधी ने कहा झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। उन्होंने कहा देश की ‘रोज करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री योगी की सोच महिला और दलित विरोधी है. प्रियंका ने कहा मैं महिलाओं, दलितों, सफाई कर्मियों के लिए झाड़ू भी लगा सकती हूँ, पोछा भी मार सकती हूँ. मैं यहाँ ग़लत मानसिकता वालों को यह बताने आयी हूँ कि कोई भी काम स्वाभिमान से किया जा सकता है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया है कि 09 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिला कमेटियां भगवान बाल्मीकि मंदिर में सफाई करेगीं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here