35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह का इस्तीफ़ा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से

Array

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफे की घोषणा करते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अब नयी पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला अब पार्टी के नए प्रमुख बन सकते हैं जबकि 85 वर्षीय अब्दुल्ला पार्टी संरक्षक की भूमिका निभाएंगे।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ूंगा. पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा. अब समय आ गया है कि नयी पीढ़ी इस जिम्मेदारी को संभाले.’ लोकसभा के सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, ‘पार्टी का कोई भी सदस्य इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है. यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है.’ फारूक अब्दुल्ला पहली बार 1983 में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष बने थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here