35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिल्म के निर्माता कश्मीरी पंडितों की वापसी नहीं चाहते, उमर अब्दुल्लाह ने लगाया बड़ा आरोप

Array

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस लौटें, साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फिल्म में कई तरह के झूठ दिखाए गए हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म में तरह-तरह के झूठ दिखाए गए हैं. जब कश्मीरी पंडित यहां से निकले तब उस दौरान फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री नहीं थे उस समय राज्यपाल का राज था और देश में वी.पी. सिंह की सरकार थी जिसे BJP का समर्थन था.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ये एक फिल्म है या डॉक्यूमेंट्री है. उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडित अकेले नहीं हैं जिन्हें पलायन करना पड़ा या मारे गए. मुस्लिम और सिख भी मारे गए, उन्हें भी कश्मीर से पलायन करना पड़ा और अभी तक नहीं लौटे हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पूर्व सीएम ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित वापस लाने में अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की और जारी है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर इस तरह की फिल्में बनती हैं तो मेकर्स यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ये लोग वापस न आएं. कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता कश्मीरी पंडितों की वापसी नहीं चाहते हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here