29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिष्णुपुर में गोली मारकर तीस वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Array

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के कुंबी खुगा वांगमा में शनिवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कुंभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंभी नगर परिषद वार्ड नंबर 2 स्थित 30 वर्षीय खांगेनबाम संजय को उनके आवास से शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। 

पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गोलियों से छलनी खांगेनबाम संजय का शव शनिवार सुबह कुंबी खुगा वांगमा से बरामद किया गया। संजय को पीठ और गले में लोगी लगी है। 

मणिपुर पुलिस के फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। उसे पोस्टमार्टम के लिए इंफाल के जेएनआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। हत्या का कारण अभी तक स्थापित नहीं हो सका है। अभी तक किसी समूह या भूमिगत संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। संजय के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। पुलिस ने हत्यारोपीरियों की तलाश तेज कर दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here