31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार में महिला के साथ गैंग रेप करने के बाद, बिजली के खंभे पर निःवस्त्र लटकाया

Array

नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक वीभत्स मामला सामने आया है जहाँ विभुतिपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में महिला को बिना कपड़ो के बिजली के खंभे पर लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बिहार में महिला के साथ गैंग रेप करने के बाद

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

शौच के लिए निकली थी महिला
परिजनों ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। इस बीच कुछ लोगों ने महिला को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए। उसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला को हत्या की धमकी देने के बाद बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मज़दूरों पर शक
बताया जा रहा है कि महिला के घर पर शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछ शादी की तैयारी के लिए आए टेंट बाजा वाले मजदूरों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शक के आधार पर उन 7 मजदूरों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here