27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बुमराह बंधे संजना संग शादी के बंधन में

Array

नई दिल्ली: बुमराह बंधे संजना संग, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने खुद शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
जसप्रीत बुमराह ने संजना के साथ शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, प्यार, जो आपको इसके लायक समझे और आपको दिशा दे। हमने एक नए सफर की शुरुआत साथ में की है। आज हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है और हम इस खबर को आपके साथ साझा करके खुशी महसूस कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और बीसीसीआई से लेकर क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम लोगों नव दंपति को बधाई दे रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

बधाइयों का ताँता
बुमराह और संजना को बीसीसीआई ने ट्वीट करके शादी की बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, इस नए खूबसूरत नए सफर की शुरुआत की बधाई, आप दोनों को जीवनभर की खुशियां मिलें। वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा, आप दोनों को इस नई पारी के लिए जीवनभर की खुशियां और प्यार। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी जसप्रीत और संजना को शादी की बधाई दी है। हार्दिक पांड्या ने दोनों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन आप दोनों को वैवाहिक जीवन की बधाई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here