32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘भारतीय नागरिक म्यांमार के रखाइन प्रांत को तुरंत छोड़ें’, विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की

Array

म्यांमार के रखाइन प्रांत में सेना और विद्रोही अराकान आर्मी के बीच सशस्त्र संघर्ष तेज हुआ है। जिससे वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इस बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उन भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जो रखाइन प्रांत की यात्रा करने वाले हैं या वहां रह रहे हैं।

मत्रालय ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, लैंडलाइन सहित दूरसंचार के साधनों में व्यवधान और जरूरी वस्तुओं की गंभीर कमी के मद्देनजर  म्यांमार के रखाइन प्रांत की यात्रा न करें। वे भारतीय नागरिक जो पहले ही रखाइन प्रांत में हैं, उन्हें तुरंत प्रांत को छोड़ने की सलाह दी जाती है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here