32 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारतीय राजनयिक और अधिकारी कंधार वाणिज्य दूतावास से निकाले गए सुरक्षित

Array

कंधार: तालिबान लड़ाकों द्वारा अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर के आसपास के प्रमुख इलाकों पर कब्जा करने के दावे के बाद भारत ने कांधार वाणिज्य दूतावास से राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को भारतीय वायु सेना के विमान से निकाला है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने ये जानकारी दी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सूत्रों ने बताया कि कांधार स्थित वाणिज्य दूतावास से भारतीय राजनयिकों और गैर-राजनयिकों को निकालने के लिए विशेष विमान का इस्तेमाल किया गया. बीती रात ही सभी भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक, इस उड़ान को संचालित करने के लिए विशेष अनुमति प्राप्त की गई थी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक बयान जारी कर विदेश मंत्रालयने इन खबरों की पुष्टि की है और कहा है कि भारत एक मित्र देश होने के नाते अफगानिस्तान में शांति, सदभाव और संप्रभुता की बहाली के लिए प्रयत्नशील बना रहेगा. बयान में कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शनिवार को दूतावास ऐसे वक्त में खाली कराया गया है जब भारत ने चार दिन पहले ही कहा था कि काबुल में मिशन केंद्र और कांधार और मजार-ए-शरीफ शहरों में वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है. हालांकि, अधिकारियों ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे कि भारतीय अधिकारियों और नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here