27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत बना दुनिया का तीसरा देश तीन लाख कोरोना मौतों वाला

Array

नई दिल्ली: भारत बना दुनिया का तीसरा देश, भारत में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा तीन लाख के पार कर गया है. यह भारत में कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा है, जो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जबरदस्त तरीके से बढ़ा है. कोरोनावायरस की दूसरी लहर में संक्रमण जबरदस्त तरीके से बढ़ा है. इससे पहले अमेरिका और ब्राजील में कोरोना से तीन लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं. भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर में ग्राफ भले ही रिकॉर्ड 4 लाख से ऊपर जाने के बाद नीचे आया है. अब रोजाना दो लाख के ऊपर केस मिल रहे हैं. लेकिन पिछले कई हफ्तों से लगातार मौतों का आंकड़ा 3500 से 4500 के बीच बना हुआ है.भारत बना दुनिया का तीसरा देश तीन लाख कोरोना मौतों वाला

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अमेरिका और ब्राजील भारत से आगे
भारत में रविवार को कोरोना के 2.40 लाख नए केस दर्ज हुए हैं. इससे कोरोना के कुल मामले 2.65 करोड़ के भी पार हो गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 3741 कोरोना मरीजों की मौतें हुई हैं. कोरोना से कुल मौतों की बात की जाए तो भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरी पायदान पर है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अमरीका में करीब 6 लाख मौतें
अमेरिका कोरोना से प्रभावित सबसे बड़ा देश है, जहां मौतों का आंकड़ा करीब 6 लाख तक पहुंच गया है. वहां कोरोना के कुल केस 3.31 करोड़ से ज्यादा हैं. ब्राजील में कोरोना से 448208 मरीज दम तोड़ चुके हैं. जबकि वहां कोरोना के कुल 1.60 करोड़ से ज्यादा केस हैं. वैश्विक तौर पर दुनिया में कोरोना से 34 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here