29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मायावती: फ़ौरन गिरफ्तारी हो नूपुर और और नवीन की

Array

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रिय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में बुलडोज़र की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल हैं जिनके बयानों से पूरे देश में हिंसा भड़की, इन्हे तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मायावती ने एक के बाद एक कई ट्ववीट करके योगी सरकार को घेरा, मायावती ने कहा, यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय व आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित व अन्यायपूर्ण। घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने मौजूदा समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल को बताया, अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि हैं इन दोनों के कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात व दुर्भाग्यपूर्ण। तत्काल गिरफ्तारी जरूरी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अपने तीसरे ट्वीट बसपा सुप्रीमो योगी सरकार की ज़्यादती को उजागर करते हुए लिखा कि “सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here