35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल का मोदी सरकार पर वार: महात्मा गाँधी का नाम लेकर बोले केवल एक सत्याग्रही ही विजय के लिए काफी है

Array

महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर ट्वीट कर हमला भी बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- ‘विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।’

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- ‘सत्याग्रह तब और अब।’ असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राहुल गांधी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया। जिसमें लिखा- जय जवान जय किसान था है और रहेगा। शास्त्री जी की सादगी व दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस के इस लाल को नमन!

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here