29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रिपोर्ट – कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पीक पर होगी

Array

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्टेट बैंक आफ इंडिया की एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर 100 दिनों तक जारी रहेगी. इस 100 दिनों की शुरूआत 15 फरवरी से माना जा रहा है. अनुमान है कि इस लहर में कुल 25 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पाबंदियां बेअसर
एसबीआई ने इस बारे में 28 पेज की एक रिपोर्ट दी है. बैंक की चीफ इकोनॉमिस्ट एडवाइजर सौम्य कांति घोष की लिखी इस रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय स्तर पर पाबंदियां या लॉकडाउन लगाना बेअसर रहा है. वहीं यह भी कहा गया है कि बड़े पैमाने में लगाया जा रहा टीकाकरण एक उम्मीद है कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे. जिस तरह का ट्रेंड अभी देखने को मिल रहा है, ऐसा लगता है कि अप्रैल महीने के दूसरे हाफ में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का पीक देखने को मिलेगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पहले से बेहतर ढंग से निपट सकता है भारत
एसबीआई रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीनेशन के कारण भारत संक्रमण रोकने की बेहतर स्थिति में है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का सबसे कारगार तरीका है तेजी से वैक्सीनेशन करना. दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले के मुकाबले ज्यादा तीव्र रही है. हालांकि अब वैक्सीन होने से हालात अलग रहेंगे. ऐसे में भारत मौजूद हालात में पहले से बेहतर ढंग से निपट सकता है. अब तक देश में 5.3 करोड़ लोगों को कोरोनावायरस से बचाव का टीका लग चुका है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here