29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस-युक्रेन जंग के बीच हंगरी के PM ऑर्बन पहली बार कीव में; जेलेंस्की से कई मुद्दों पर की बात

Array

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन मंगलवार को कीव पहुंचे। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। 

गौरतलब है, फरवरी साल 2022 से रूस और युक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री की यह कीव की पहली यात्रा है।

ओर्बन के प्रेस प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की है की हंगरी बातचीत के लिए सुबह यूक्रेन की राजधानी पहुंचे थे। बर्टलान हवासी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए बैठक का मुख्य विषय शांति स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ओर्बन और जेलेंस्की हंगरी-यूक्रेनी द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here