29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लाउडस्पीकर से मंहगाई पर चर्चा का शिवसेना ने दिया चैलेन्ज

Array

महाराष्ट्र में राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों के अजान के विरोध में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा के पाठ का मामला अब सूबे की सियासत में गरमाता जा रहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे और निर्दलीय एमएलए रवि राणा के बीच शुक्रवार को तगड़ी बहस हो गई। रवि राणा ने इस मामले में व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सलाह दी कि वो अपने आवास मातोश्री पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जिसके बाद पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो आओ लाउडस्पीकर से महंगाई पर चर्चा करा लें।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र की सियासत में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा की एंट्री दरअसल उस समय हुई जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए घोषणा कर दी की आगामी 3 मई तक अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरते हैं तो उसकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here