34 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम गांगुली ने बताया, भारत और पाकिस्तान का नाम

Array

भारत में होने ICC ODI विश्व कप के लिए सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी करते हुए उन टीमों के नाम बताएं हैं जो इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं, गांगुली ने पांच ऐसी टीमों के नाम बताएं हैं जो इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं, इन पांच टीमों में भारत के साथ पाकिस्तान का नाम भी है. गांगुली के अनुसार इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पहुंच सकती है. इसके अलावा गांगुली ने न्यूजीलैंड की टीम को भी प्रबल दावेदार माना है.

गांगुली ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रबल दावेदार हैं. आप न्यूजीलैंड को भी कम नहीं आंक सकते हैं. वहीं, मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बेहतर होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में हो. हम चाहते हैं कि कोलकाता में भारत-पाक सेमीफाइनल मैच हो तो यह काफी रोमांचक होगा.”

बता दें कि विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 अक्टूबर को अहगमदाबाद में होना है. वैसे, विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो जाएगा. भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाली है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here