27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विराट के कोच ने गांगुली के बयान कप्तानी से हटाए जाने को लेकर बताया चौंकाने वाला

Array

विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे कप्तानी से हटाने को लेकर बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान विराट के बचपन के कोच का गुस्सा फूटा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गांगुली ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने ये बात नहीं मानी. गांगुली ने कहा था, “असल में बोर्ड ने कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की अपील की थी, लेकिन वह इस पर माने नहीं. फिर चयनकर्ताओं को सफेद-बॉल क्रिकेट के लिए दो अलग-अलग कप्तान रखना सही नहीं लगा और ये फैसला लिया गया.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गांगुली के इस बयान को कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने चौंकाने वाला बताया है. उन्होंने खेलनीति पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, “मैंने सौरव गांगुली का बयान पढ़ा कि बोर्ड ने कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था. मुझे तो ऐसा कुछ याद नहीं आता. मैं इस बयान से हैरान हूं. अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने BCCI और सेलेक्शन कमेटी पर भी सवाल उठाए और कहा, “चयन समिति फैसले की वजह नहीं बताती है. हमें नहीं पता कि मैनेजमेंट, बीसीसीआई या सेलेक्टर्स क्या चाहते हैं. कोई स्पष्टीकरण नहीं है, कोई पारदर्शिता नहीं है.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here