29 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आलिया भट्ट बोली अभी तो मैं 25 साल की हूँ, शादी को लेकर चल रही अफवाहें पर लगाया विराम

Array

मुंबई : बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहा है कि वो शादी के लिये फिलहाल अभी तैयार नहीं हैं। पिछले काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अफवाहें चल रही हैं, इतना ही नहीं उनके प्रशसंक भी उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। काफी समय से इस तरह की खबरें आ रही थीं कि आलिया और रणबीर इस साल कर सकते हैं शादी,  लेकिन कोरोना की वजह से शादी को कैंसिल कर उन्होंने अगले साल 2021 में करने का फैसला लिया है। वहीं आलिया ने अपनी शादी की उन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

जब आलिया से उनकी शादी के विषय में पूछा गया तो आलिया ने कहा कि, “फिलहाल मैं शादी के लिए अभी तैयार नहीं हूं। आलिया ने कहा कि वह परेशान हैं कि सब उनसे यही सवाल क्यों करते हैं कि मैं शादी कब करूंगी ? मुझसे हर कोई ये क्यों पूछ रहा है कि मैं शादी कब करने वाली हूूँ ? आप सभी जानते हैं कि अभी मैं 25 साल की हूूँ, और अभी शादी करना मुझे लगता है कि काफी जल्दबाजी होगी।”

जल्द ही आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएगें। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा फिल्म ‘गंगुबाई कठियावाड़ी’ में भी आएंगी नजर।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here