35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

थाने में दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची महिला से दरोगा ने भी कर डाला दुष्कर्म

Array

शाहजहांपुर (यूपी) – गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म की एक कथित पीड़िता ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप वहीं के एक पुलिस दारोगा पर लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन के लिए आई, तब यह कुकृत्य उसके साथ दारोगा ने किया।

खबरों के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक ‘अविनाश चंद्र’ ने उक्त दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैैं। गैंगरेप पीड़‍िता ने कहा हैै कि दरोगा ने भी उसके साथ थाने में ही बलात्कार किया। बुधवार को बरेली पुलिस एडीजी से मिली थी दुष्कर्म पीड़िता। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जांच के आदेश दे दिये।

उक्त घटना को जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला ने बताया कि वो जब 30 नवंबर को पैदल मदनपुर जा रही थी, कि तभी एक कार में सवार पांच लोग आए और जबरन उसे कार में खींच लिया। जिसके बाद उन पांचों ने पास के एक खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह वारदात के बाद काफी घबरा गई थी। किसी तरह से वो हिम्मत जुटाकर पुलिस स्टेशन मामले की शिकायत लिखवाने गई थी।

जब महिला जलालाबाद पुलिस स्टेशन अपनी शिकायत दर्ज कराने गई, तो उसे वहां मौजूद एक दारोगा अपने कमरे में ले गया और उसके बाद उसने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला एडीजी बरेली ‘अविनाश चंद्र’ से मिली।

जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ‘ब्रह्मपाल सिंह’ ने कहा है कि वह खुद ही इस मामले की जांच कर रहे हैं यदि आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here