31 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Employment: ‘नौकरी मिलेगी सोलर इंडस्ट्रीज फैक्टरी धमाके मामले में जान गंवाने वालों के परिजनों को’, मंत्री का एलान

Array

Employment: महाराष्ट्र के श्रम मंत्री सुरेश खरे ने बुधवार को कहा कि सोलर इंडस्ट्रीज फैकटरी में हुए विस्फोट में मरने वाले नौ लोगों के परिवार के एक सदस्य को कंपनी द्वारा नौकरी देने की बात कही है। आठ पीड़ितों को परिवारों को भी पेंशन दिया जाएगा, वहीं एक अन्य मृतक के परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। 

पीड़ितों के परिजनों को केंद्र सरकार के कोष से भी सहायता प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि कंपनी पीड़ितों के बच्चों का खर्च भी उठाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को पांच लाख रुपये और कंपनी ने 20 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया है।

कैसे हुआ था विस्फोट
महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार की सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। सूत्रों के अनुसार कोयला खनन विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक कारखाने में बनाए जा रहे थे। इसी की पैकेजिंग चल रही थी, तभी धमाका हुआ है। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया था। सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली।  नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here