30 C
Mumbai
Thursday, October 24, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 11 नवंबर को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना  का कार्यकाल 6 महीने का होगा। न्यायामूर्ति संजीव खन्ना मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति और भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here