4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, सत्ता की जंग में शामिल होंगे कई नए चेहरे
मुंबई: बहुचर्चित क्राइम-ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म के कई नए किरदारों के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर जारी इन पोस्टर्स के जरिए कहानी में शामिल नए किरदारों के नाम और उनके लुक से आधिकारिक पर्दा उठाया गया है।
जारी किए गए पोस्टर्स में अभिनेता रवि किशन ‘बब्बन बबुआ’, मोहित मलिक ‘बिरजू लोहार’, सुशांत सिंह ‘भैरव सिंह कर्णावत’ और सोनल चौहान ‘मुमताज बीबी’ के किरदार में नजर आ रही हैं।
सिर्फ कालीन और गुड्डू तक सीमित नहीं रहेगी वर्चस्व की जंग
इससे पहले अगस्त में रिलीज हुए ट्रेलर में यह साफ कर दिया गया था कि इस बार सत्ता और मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई केवल कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) के बीच नहीं होगी, बल्कि रवि किशन उर्फ ‘बब्बन बबुआ’ जैसे नए और खतरनाक चेहरे भी इस वर्चस्व की जंग में उतरेंगे।
4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में होगी रिलीज
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

