36 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Delhi: शाहदरा आवासीय इमारत में आग लगने से एक परिवार की जलकर हुई मौत

Array

Delhi: गुरुवार को दिल्ली के शाहदरा में एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से चार लोग, एक विवाहित जोड़े और दो बच्चों की मौत हो गई ।

यह घटना शाहदरा के शांति नगर इलाके में तड़के हुई और पुलिस ने पुष्टि की कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है।

“हमें अस्पताल द्वारा मिली गयी जानकारी के अनुसार चार लोगों – दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े – की दम घुटने से मौत हो गई। आगे की जांच जारी है, ”एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा।

तमाम रिपोर्टों के मुताबिक देखा जाये तो, पुलिस को 15 मार्च, गुरुवार यानी आज सुबह 520 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद बिना देरी किये तुरंत दिल्ली फायर सर्विसेज को इसके बारे में सूचना दी गयी ।

जैसा की अधिकारी ने जवाब में बताया की स्थानीय पुलिस टीम समेत चार फ़ायर टेंडर, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन, के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी थी ।

जिस इमारत में आग लगने की घटना सामने आयी थी, वह इमारत चार मंजिल की थी और पुलिस द्वारा दिये गये बयान के मुताबिक उस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग की सुविधा है. उन्होंने बताया कि आग की लपटें पार्किंग स्थल से फ़ैलना शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया था ।

अधिकारी ने बताया की, “सड़क संकरी होने के बावजूद, अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। प्रत्येक मंजिल पर तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को हेडगेवार अस्पताल भेज दिया गया है।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here