34 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब टकराएंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे और थरूर

Array

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। मैदान में अब दो दावेदार रह गए हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे इस रेस में बने हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एंट्री मारी।शशि थरूर के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बीच अशोक गहलोत ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनूंगा। पार्टी ने फैसला किया है मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर, यह खुशी की बात है। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। जहां तक मुख्यमंत्री की बात है वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैसला करेंगी। शशि थरूर ने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे अपना नामांकन दाखिल करेंगे तब मैं उस पर कुछ कह सकूंगा। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मेरा उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जब आप किसी दौड़ में हिस्सा लेते हैं तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here