28.6 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोदी सरकार का 17 लाख करोड़ का किसानों पर चढ़ा क़र्ज़ माफ़ करने से साफ़ इंकार

मोदी सरकार का 17 लाख करोड़, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड ने संसद में बताया कि किसानों की कर्ज माफी की कोई योजना नहीं है। बता दें कि देश के किसानों पर फिलहाल करीब 17 लाख करोड़ का कर्ज है, तमिलनाडु के किसान सर्वाधिक कर्ज में डूबे हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड ने यह जवाब दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भागवत ने संसद को बताया कि नाबार्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देश के विभिन्न राज्यों के किसानों पर इस समय 16.8 लाख करोड़ का ऋण बकाया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यवार किसानों के कर्ज की राशि का ब्योरा भी पेश किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु के किसान सर्वाधिक कर्ज में डूबे हैं। तमिलनाडु के किसानों पर 1.89 लाख करोड़ का कर्ज है। वहीं दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के किसानों पर 1.69 लाख करोड़ का कर्ज है। वहीं तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश हैं। जहां किसानों पर कर्ज की राशि 1.55 लाख करोड़ है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here