27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमित शाह की बैठक महाराष्ट्र-कर्नाटक के सीएम के साथ, कहा- संवैधानिक तरीके से सुलझाएंगे मुद्दों को

Array

कर्नाटक से जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले सीएम शिंदे ने कहा था कि बैठक में हम महाराष्ट्र की जनता के हितों पर चर्चा करेंगे। मुझे आशा है कि यह सकारात्मक परिणाम के साथ सकारात्मक बैठक होगी।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के साथ कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र भी उपस्थित थे

बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके समाधान के लिए मैंने महाराष्ट्र CM और उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक CM, गृह मंत्री और वरिष्ठ साथियों को यहां बुलाया था। दोनों पक्षों के साथ बहुत अच्छे माहौल में बात हुए।

उन्होंने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का इसपर फैसला नहीं आ जाता, कोई भी राज्य इस बारे में एक-दूसरे राज्य पर दावा नहीं करेगा। दोनों तरफ से 3-3 मंत्री बैठेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। दोनों राज्यों के बीच और मुद्दे भी हैं, इनका निवारण भी ये मंत्री करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here