31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ट्विटर के बोर्ड में शामिल हुये एलन मस्क

Array

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क को ट्विटर के बोर्ड में शामिल कर लिया गया है. 4 अप्रैल को खबर आई थी कि एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है और वे कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक बन गए हैं उसके अगले ही दिन उन्हें बोर्ड में शामिल कर लिया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग साइट कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद ट्विटर के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ट्विटर के शेयर 27 फीसदी की उछाल के साथ 49.97 डॉलर पर जाकर बंद हुआ है. ट्विटर का मार्केट कैप 8.38 अरब डॉलर बढ़कर 39.3 अरब डॉलर हो गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दरअसल सोमवार को खबर आई कि यूएस एसईसी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) फाइलिंग के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने 14 मार्च, 2022 तक ट्विटर इंक में 3 अरब डॉलर में 9.2 प्रतिशत की निष्क्रिय हिस्सेदारी खरीदने की सूचना दी है. ट्विटर इंक ने फाइलिंग में कहा कि एलन मस्क के पास अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सामान्य स्टॉक के 73,486,938 शेयर हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here