31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश की न्याय व्यवस्था हो चुकी है खस्ताहाल – पूर्व CJI रंजन गोगोई

Array

नई दिल्ली: देश की न्याय व्यवस्था को लेकर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई व सांसद ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था खस्ताहाल है।

लाइव लॉ के मुताबिक, पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई ने भी यह माना कि अब कोई भी कोर्ट नहीं जाना चाहता, वह भी कोर्ट नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग रिस्क उठा सकते हैं वही अदालत का रुख करते हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पूर्व सीजेआई ने कहा, ‘कौन कोर्ट जाता है? आप अदालत जाते हैं और पछताते हैं।’ रंजन गोगोई ने आगे कहा कि बड़े कॉर्पोरेट ही अदालतों का रुख करत हैं क्योंकि ये जोखिम उठा सकते हैं। आम लोग कोर्ट नहीं जाते हैं क्योंकि वह जोखिम को नहीं उठा सकते हैं या फिर जोखिम उठाने में उन्हें डर लगता है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई नवंबर 2019 में सीजेआई के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने मार्च 2020 में रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के सवाल के बाद कानून ऐक्शन लेने के सवाल के जवाब में पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा, ‘अगर आप अदालत जाते हैं तो आप अपने निजी मामलो को कोर्ट में सार्वजनिक करते हैं। आपको कभी भी फैसला नहीं मिलता है।’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें 

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप जजों की नियुक्ति वैसे नहीं कर सकते जैसे सरकार में अफसरों की होती है। इस दौरान भारतीय न्याय व्यवस्था में बड़े बदलावों की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आप 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था चाहते हैं लेकिन आपकी न्याय व्यवस्था जर्जर हालत में है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here