29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फायरिंग की खबर पेरिस में, दो की मौत और चार घायल गोली लगने से; संदिग्ध हिरासत में

Array

फ्रांस की राजधानी पेरिस में गोलीबारी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग सेंट्रल पेरिस में हुई है। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस दौरान कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनकी उम्र 69 साल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी की गली नंबर 10 के पास सड़क पर गोली चलाने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि हत्या, जानबूझकर की गई हत्या और गंभीर हिंसा के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि 69 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में ले लिया गया।

पेरिस पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पेरिस पुलिस ने ट्वीट किया कि लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सेवाओं ने अभिायन तेज कर दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here