29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिजली संयंत्रों को बड़ी राहत, भारतीय रेलवे ने बनाया कोयला ढुलाई का नया रिकॉर्ड

अक्टूबर में रोजाना रवाना किए गए 87 अतिरिक्त रेक, पहली छमाही में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: देश में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारतीय रेलवे ने कोयला ढुलाई तेज कर दी है। रेलवे ने इस साल अक्टूबर में 18 तारीख तक कोयला लदान का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल अक्टूबर की इसी अवधि के मुकाबले रोजाना 87 अधिक कोयला रेक रवाना किए गए। इससे बिजली संयंत्रों तक कोयले की नियमित आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिल रही है।

रेलवे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में थर्मल पावर प्लांट के लिए रोजाना औसतन 430 कोयला रेक भेजे गए। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 7.1 फीसदी अधिक है। सितंबर में भी कोयला रेक की रवानगी में पिछले साल के मुकाबले रोजाना 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here