32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बैलिस्टिक मिसाइल यूक्रेन को न दिये जाएं, चेतावनीअमरीकी सैन्य अधिकारियों की

Array

अमरीकी सेना के अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइल न दिये जाएं।

एनबीसी न्यूज़ चैनेल के अनुसार अमरीका की सशस्त्र सेना के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने वाइट हाउस से मांग की है कि यूक्रेन को किसी भी स्थति में लंबी मारक क्षमता वाले मिसाइल उपलब्ध न कराए जाएं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इन अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि अमरीका की ओर से इस प्रकार के मिसाइलों को देने से इस बात की संभावना पाई जाती है कि यूक्रेन, इनका प्रयोग करके रूस के साथ एक व्यापक युद्ध आरंभ कर देगा।

रूस की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि अमरीका, यूक्रेन में उसकी रेड लाइन्स को पार करने की कोशिश न करे। रूस की इस चेतावनी के बाद अब अमरीका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि वह यूक्रेन के लिए बैलिस्टिक मिसाइल भेजने का प्रबंध न करे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गुरूवार को रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने इस संबन्ध में कड़ी चेतावनी दी थी।  उन्होंने कहा  था कि अगर वाशिग्टन, कीएफ के लिए बैलिस्टिक मिसाइल भेजने की सोच रहा है तो वह समझ ले कि उसने रुस की रेड लाइन पार कर ली है और फिर मुक़ाबला आमने सामने का होगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के बयान से पहले अमरीका में रूस के राजदूत धमकी भरे लहजे में कह चुके हैं कि इस प्रकार का काम युद्ध में अमरीका की सीधी उपस्थति के अर्थ में समझा जाएगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here