27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साध्वी ने किया पतंजलि गुरुकुल परिसर में सुसाइड

Array

उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि गुरुकुल परिसर यानि वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने रविवार को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना की जानकारी मिलने के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि साध्वी ने आत्महत्या क्यों की है. डिप्टी एसपी प्रभारी परवेज अली का कहना है कि वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी जिसका नाम देवाज्ञा है, उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ”साध्वी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें धार्मिक बातों का जिक्र किया गया है. शव को घटनास्थल वैदिक कन्या गुरुकुल में ही रखा गया. साध्वी के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. वह मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले छह सालों से वैदिक कन्या आचार्यकुलम में ही रह रही थी.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस का कहना है कि साध्वी को घटना के बाद तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. पुलिस ने साध्वी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here