33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रकुलप्रीत निभाएंगी रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म में कोंडम टेस्टर की भूमिका

Array

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म में एक कोंडोम टेस्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम होगा छत्रीवाली। पहले इस फिल्म से सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम भी जोड़ा जा रहा था लेकिन आखिर में रकुल प्रीत को लॉक किया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रकुल को टीम में शामिल करने पर डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने कहा, “हमारी फिल्म एक सामाजिक फैमिली ड्रामा है, जिसका उद्देश्य कोंडोम का इस्तेमाल करने को लेकर शर्म खत्म करना है। रकुलप्रीत की बात करें तो वह अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं। इस तरह के संवेदनशील, विचारशील और उत्तेजक विषय के लिए, वह हमारी पहली पसंद थीं।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने आगे बताया, “दिलचस्प बात यह है कि जब फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था, तब रकुल भी बेहद रोमांचित हो गयी थीं। उन्होंने नरेशन सुना और तुरंत फ़िल्म करने के लिए तैयार हो गई।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here