27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब राजस्थान के सभी शहरों में भी लगाया गया नाईट कर्फ्यू

Array

जयपुर: अब राजस्थान के सभी शहरों में भी कोरोना के मामलों पर ‘लगाम लगाने’ के प्रयास के तहत राजस्‍थान सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. कोरोना से बचाव के उपायों के तहत 12 घंटे का यह कर्फ्यू शुक्रवार से लागू होगा. यह कर्फ्यू माह के 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. अन्‍य उपायों में हर रोज शाम पांच बजे तक मार्केट बंद करने और सभी शैक्षणिक व कोचिंग इंस्‍टीट्यूट को बंद करना शामिल है. सार्वजनिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां आयोजित करने की इजाजत भी नहीं होगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अब राजस्थान के सभी शहरों में भी विवाह समारोहों में अधिकतम 50 लोगों की अनुमति
विवाह समारोहों में अधिकतम 50 लोग मौजूद रहे सकेंगे, पहले यह संख्‍या 100 थी. राज्‍य में मंगलवार को 6000 से अधिक केस दर्ज किए गए थे. राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में 1325 केस रिकॉर्ड किए गए हैं. राजस्‍थान में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी पिछले माह की तुलना में दो फीसदी का इजाफा हुआ है और यह आठ फीसदी तक पहुंच गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत की बात करें तो बुधवार सुबह तक देश में 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं. ऐसा लगातार चौथा दिन है, जब देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इस अवधि में 1,027 मरीजों की मौत हुई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here