27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमिताभ ट्रोलिंग से परेशान होकर मजबूर हुए छोड़ने को पान मसाला का विज्ञापन

Array

कहा जाता है बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन पैसे कमाने के लिए किसी भी तरह का विज्ञापन या फिल्में करने को तैयार हो जाते हैं भले ही उनसे समाज में एक ग़लत सन्देश जा रहा हो. ऐसा ही एक विज्ञापन, जो एक पान मसाला कंपनी का है और जिसका प्रमोशन बॉलीवुड के महानायक कहलाये जाने वाले बिग बी कर रहे हैं. इस विज्ञापन को लेकर पिछले काफी दिनों अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा है. आखरकार तंग आकर अमिताभ ने इस विज्ञापन से हटने का फैसला किया. कहा जाता है कि उन्होंने विज्ञापन के लिए ली गयी फीस भी कंपनी को लौटा दी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अमिताभ बच्चन ने पैन मसाले के एक ब्रांड का एड किया था जिसके बाद इसे लेकर कई सारे लोगों ने आपत्ति जताई थी. लोगों का ऐसा मानना था कि देश की सीनियर मोस्ट पर्सनैलिटी होने के नाते अमिताभ बच्चन को ऐसे विज्ञापन नहीं करने चाहिए. नेशनल एंटी-टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट की थी कि वह इस विज्ञापन से अपना नाम वापस ले लें.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस विज्ञापन को लेकर अमिताभ बच्चन के फैंस भी उन्हें भला बुरा कर रहे थे. अमिताभ ने पहले अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि जैसे हम लोगों की इंडस्ट्री चलती है वैसे ही उनकी इंडस्ट्री भी चलती है. आपको ऐसा लगता है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए लेकिन मुझे इसके लिए फीस मिली है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मगर अब भारी दबाव के चलते भारी मन से उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here