27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अलीगढ़: मधुमक्खियों का हमला भंडारे पर, बुजुर्ग की हुई मौत,दर्जन लोग घायल

Array

अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गांव किलपुर में एक मंदिर पर चल रहे भंडारे पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई वहीँ दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोगों ने खेतों में दौड़ कर खुद को बमुश्किल बचाया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार गांव कीलपुर स्थित श्री राम शरण आश्रम में पीतनंद महाराज का स्वर्गवास हो गया था। जिनका 27वां के उपलक्ष में एक भंडारे का आयोजन चल रहा था जिसमें आसपास के कई गांव की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से काफी तादात में मधुमक्खियों का झुंड आया और भंडारे में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मधुमक्खियों के इस हमले से भंडारे के दौरान भगदड़ मच गई। लोगों ने खेतों में छुप-छुप कर बमुश्किल खुद को सुरक्षित किया। लेकिन मधुमक्खियों के हमले में करीब 65 वर्षीय हरि सिंह नाम के बुजुर्ग समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। लेकिन हरि सिंह अधिक घायल होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में मातम भरा सन्नाटा पसरा पड़ा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here