29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आज भी रेल भर्ती में अनियमितताओं पर बवाल: बोगी में लगाईं गया में अभ्यर्थियों ने आग

Array

रेल भर्ती में अनियमितताओं पर बिहार में तीसरे दिन भी छात्र उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को छात्रों ने गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में आग लगा दी है. जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी धू-धू कर जल रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. गया के साथ ही बिहार के आरा, जहानाबाद, समस्तीपुर, रोहतास वैशाली, नवादा, नालंदा समेत कई इलाकों में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं.

मंगलवार को भी छात्रो ने आरा में ‘आरा-सासाराम’ पैसेंजर में आग लगा दी थी,तो वहीं नवादा में मेंटेनेंश गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया था. कहा जा रहा है कि छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आरआरबी रिजल्ट के बाद अभ्यार्थियों के उग्र प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने छात्रों की मांगों को लेकर एक कमेटी का गठन किया है. रेलवे बोर्ड द्वारा गठित कमेटी छात्रों की समस्या का समाधान करेगी. इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया है कि छात्र आरआरबी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर उग्र आंदोलन कर रहे है. जिसको देखते हुए बोर्ड ने एक कमिटी का गठन कर दिया है. जो छात्रों की समस्या का ना सिर्फ समाधान करेगी बल्कि छात्रों द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शन की भी जांच करेगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यूपी-बिहार में छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया. साथ ही बोर्ड ने स्टूडेंट्स के वॉलेंटियर्स को साथ लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है, जोकि नतीजों पर पुनर्विचार करेगी. इसके बाद फिर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here