31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एंटेलिया विस्फोटक मामले की ज़िम्मेदारी जैश-उल हिंद ने ली, अब जांच एजेंसी को चैलेंज “रोक सको तो रोक लो”

Array

मुंबई: मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी खड़ी करने की जिम्मेदारी जैश-उल हिंद नाम के एक संगठन ने ली है। ख़बरों के अनुसार इस संगठन ने टेलीग्राम ऐप के जरिए खुद इस बात की जिम्मेदारी ली है।

इज़रायल एम्बेसी ब्लास्ट की भी ज़िम्मेदारी ली थी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी संगठन ने दिल्ली में इज़रायल एम्बेसी के बाहर हुए ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी उठाई थी। वहीं इस संगठन की तरफ से बिटकॉइन से भी पैसे की डिमांड रखी गई थी।

अम्बानियों से पैसे की मांग
जैश-उल हिंद नाम के इस संगठन ने एक मैसेज के जरिए अब जांच एजेंसी को चैलेंज किया। इस मैसेज में लिखा गया है, ”रोक सको तो रोक लो तुम तब भी कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में ही तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ भी मिलाया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ, तुम लोग हर बार बुरी तरह फेल हुए और आगे भी तुम लोगों को कभी कोई सफलता नहीं मिलेगी”। वहीं मैसेज के अंत में लिखा गया है कि, अब तुम्हें मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस वो पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले भी बोला गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here