29 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात छिपाकर जा रही 20 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

Array

आबकारी थानाधिकारी सत्यपाल जाखड़ के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई

अलवर: गुजरात छिपाकर जा रही, बहरोड़ आबकारी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक में करीब 343 हरियाणा मार्का की अवैध शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी थानाधिकारी सत्यपाल जाखड़ के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की। ट्रक के आने पर उसकी तलाशी ली गई तो भूसे की बोरियों के नीचे हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने चालक फिरोज खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शराब हरियाणा से राजस्थान के कोटा में पहुंचानी थी

आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह शराब हरियाणा से राजस्थान के कोटा में पहुंचानी थी। उसके बाद वहां से शराब को कोई और गुजरात लेकर जाता लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जिससे राजस्थान के अन्य जिलों में होने वाली अवैध शराब की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here