31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ठाणे : तीन युवकों ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया गैंगरेप

Array

ठाणे (मुंबई)- तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। लड़की के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद तीन लोगो को ठाणे के वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

तीन युवकों ने नाबालिग

गैंगरेप किए जाने के मामले में वर्तक नगर पुलिस ने आकाश कदम (21), विकी करोटिया (22) और सागर करोटिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीडि़त लड़की और आरोपी आकाश कदम दोनों एक ही परिसर में रहते हैं। चार से पांच महीने पहले लड़की और आकाश की पहचान हुई थी।यह परिचय दोनों के बीच प्रेम में तब्दील हो गयी। इसी बीच आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और आकाश ने उसे अपने घर पर बुलाया। जैसे ही लड़की पहुंची उसने उसका यौन शोषण किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद आकाश ने अपने मित्रों विकी और सागर को भी घर पर बुलाया। उन्होंने भी लड़की का बलात्‍कार किया। वहीं उन्होंने कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद बलात्कार का मामला सामने आया। इसकी जानकारी परिवार को होते ही उन्होंने आरोपी आकाश, विकी और सागर के खिलाफ वर्तकनगर पुलिस में दर्ज कराया, गैंगरेप का मामला दर्ज कर वर्तक नगर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here