31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दुनियाँ में सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल दिल्ली, प्रदूषित शहरों की सूची में 30 में से 22 के साथ भारत नंबर वन

Array

नई दिल्‍ली:दुनियाँ में सबसे, दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी शहरों की सूची में शीर्ष पर है, यही नहीं दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं. स्विस संगठन ‘आईक्यू एयर’ द्वारा तैयार और मंगलवार को जारी ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट, 2020′ में यह बात कही गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पहले की तुलना में हुआ है सुधार
रिपोर्ट में हालांकि यह भी बताया गया है कि 2019 के मुकाबले 2020 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है. लेकिन सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 10वें नंबर पर है लेकिन राजधानी शहरों की बात करें तो दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

प्रदूषित शहरों की सूची में भारत सबसे आगे
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत प्रमुखता से दिख रहा है और विश्व के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 वहीं के हैं.” दिल्ली के अलावा 21 अन्य शहर हैं- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर, राजस्थान में भिवाड़ी, हरियाणा में फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, रोहतक और धारुहेड़ा और बिहार में मुजफ्फरपुर.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here