29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नासिक में कांग्रेस को झटका, उद्धव की शिवसेना में हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप गुलवे

Array

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल नासिक से पार्टी के नेता संदीप गुलवे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी में शामिल हो गए हैं। गुलवे ने शनिवार को शिवसेना यूबीटी की सदस्यता ली। ऐसी चर्चाएं हैं कि संदीप गुलवे नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। द्विवार्षिक होने वाले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव 26 जून को होने हैं। 

गुलवे ने शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत, सुभाष देसाई और दिवाकर रावते की मौजूदगी में सेना भवन में पार्टी की सदस्यता ली। गुलवे साल 2012 से 2017 के बीच नासिक जिला परिषद के सदस्य रहे थे। साथ ही वे मराठा विद्या प्रसारक मंडल के निदेशक भी हैं। महाराष्ट्र में मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र समेत चार विधानपरिषद सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। ऐसे में जुलाई से पहले नए सदस्यों का चुनाव होना है। 

7 जून है नामांकन की आखिरी तारीख
विधानपरिषद की इन सीटों पर नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 जून है और 26 जून को मतदान होगा। वहीं 1 जुलाई को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल ने बताया कि चार में दो विधानपरिषद सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। 

वहीं कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना यूबीटी ने बीते हफ्ते ही मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों अनिल परब और जेएम अभयंकर के नाम का एलान किया था। महाराष्ट्र विधान परिषद में 78 सीटें हैं। इनमें से 11 शिवसेना (अविभाजित) 9 एनसीपी (अविभाजित), 8 कांग्रेस और 22 भाजपा के पास हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here