31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बड़ी ज़िम्मेदारी मिली प्रमोद तिवारी को, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता बने

Array

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदलाव शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के धाकड़ नेता और पूर्व कैबिनेट प्रमोद तिवारी पर बड़ा दांव खेला हैइसके अलावा रजनी पाटिल को भी कांग्रेस को बड़ा पद दिया गया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी।

इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) को सूचित किया गया।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं। रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं।

पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here