29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाबर आज़म ने लगाई मुल्तान में कीर्तिमानों की झड़ी

Array

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने क्रिकेट की दुनिया के प्रतिष्ठित बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ते हुए एक दिवसीय क्रिकेट में तीन और रिकॉर्ड बनाए। बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे कम परियों में 17 शतक और बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बाबर आजम ने मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 9 चौकों की मदद से अपने करियर का 17वां शतक जड़ते हुए यह कीर्तिमान बनाया । बाबर आजम ने 103 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने बतौर कप्तान अपने करियर के 1000 रन भी पूरे किए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले विराट कोहली ने 17 पारियां, एबी डिविलियर्स ने 18 पारियां, केन विलियमसन ने 20 पारियां और एलिस्टेयर कुक ने 21 पारियों में कप्तान के रूप में 1,000 रन पूरे किए थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं बाबर आजम ने 85वीं पारी में अपने करियर का 17वां शतक लगाया, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here