27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, छह कार सवार युवकों की मृत्यु

Array

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यहां यह जानकारी दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

बालाजी दर्शन करने जा रहे थे लोग
उन्होंने बताया कि लखनऊ के रहने वाले छह युवक कल रात स्पोटस कार से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे उनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम इलाके में किलोमीटर संख्या 165 पर तेज रफ्तार कार उनके आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई। हादसा इमना भीषण था कि सभी छह युवकों की मृत्यु हो गई। इनकी उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

सभी लखनऊ के
उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रमोद यादव, सत्यभान यादव, मोहित पाल ,सोनू यादव और ज्ञानेन्द्र के रुप में शिनाख्त हुई है। छठे युवक की पहचान नहीं हो सकी। सभी लखनऊ के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here