27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक यूपी में रहेंगे बंद

Array

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला किया गया है. इसके तहत अब यूपी में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे. लिहाजा पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी. शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश शासन ने आदेश जारी किया है. इससे पहले 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के आदेश दिए गए थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीं देशभर में 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए Covid-19 टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के साथ, केंद्र सरकार जल्द ही देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक एडवाइज़री जारी कर सकती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हालांकि कोरोना संक्रमण के केसों में गिरावट के देखते हुए दिल्ली में पाबंदियां कम की जा रही हैं. लिहाजा यहां वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया. दिल्ली में अभी तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहता था. वहीं शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. अभी सिर्फ 15 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here