29 C
Mumbai
Tuesday, September 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी: मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन और किडनी से जुड़ी समस्या के चलते कार्डियक एंबुलेंस से लाया गया मुंबई

मुंबई: वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, वे वायरल संक्रमण (वायरल फीवर), शरीर में पानी की गंभीर कमी (डिहाइड्रेशन) और किडनी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल के आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निरंतर निगरानी कर रही है।

अन्ना हजारे को उनके पैतृक गांव से विशेष देखभाल करने वाले सहायकों के साथ कार्डियक एंबुलेंस के जरिए सीधे बॉम्बे अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों की विशेष निगरानी में चल रहा इलाज बॉम्बे अस्पताल में अन्ना हजारे का उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली के नेतृत्व में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी विभिन्न आवश्यक मेडिकल जांचें शुरू कर दी हैं।

डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है और आवश्यक रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। संक्रमण और डिहाइड्रेशन के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए उन्हें आईसीयू में गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here