29 C
Mumbai
Wednesday, May 1, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्वतंत्रता दिवस की धूम बुर्ज खलीफा से लेकर टाइम्स स्क्वॉयर तक; तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया

भारत ने आज अपनी आजादी के 76 साल पूरे कर लिए। देश सहित दुनिया भर में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर न केवल भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय देशभक्ति से लबरेज दिखे। बात चाहें यूएई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की हो या न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की, हर जगह तिरंगे की धूम दिखी। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का तिरंगे वाला अंदाज दिखा। मंगलवार की रात यह इमारत तिरंगे के रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी। बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है। इससे एक दिन पहले, पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी थी। दरअसल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुबई का है जिसमें दिखाया गया है कि आधी रात को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया। इससे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास जुटे पाकिस्तानी नाराज हो गए, क्योंकि उनको उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा पाकिस्तानी झंडे के रंगों से रोशन होगा। इससे नाराज होकर पाकिस्तानी पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे।

टाइम्स स्क्वॉयर पर भारतीय प्रवासियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
अमेरिका में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। यहां प्रवासी भारतीय सदस्य स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर एकत्र हुए। इस दौरान देशभक्ति गीत से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस दौरान वहां तिरंगा भी फहराया गया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here