28 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड का बड़ा कबूलनामा: बोले- ‘चलाता हूं सीक्रेट इंस्टाग्राम, स्क्रीन टाइम से लगता है डर’

‘अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ फेम एक्टर ने जताई सोशल मीडिया की लत पर चिंता, फोन फेंक देने का करता है मन

लॉस एंजिल्स: ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ फेम मशहूर हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि वे चुपके से एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं। ‘वैरायटी’ को दिए एक साक्षात्कार में गारफील्ड ने खुलासा किया कि वे भी अन्य आम लोगों की तरह ही सोशल मीडिया के आदी हैं और यह उनके लिए कोई गर्व की बात नहीं है।

एक्टर ने कहा, “सोशल मीडिया का मैं भी उतना ही आदी हूं, जितना कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है। जब मुझे मेरे स्क्रीन टाइम के नोटिफिकेशंस मिलते हैं, तो वे मुझे बेहद डरावने लगते हैं। ऐसा महसूस होता है कि मैंने अपने कई घंटे बिना किसी ठोस काम के बर्बाद कर दिए।”

‘जानबूझकर ऐसा बनाया गया है सोशल मीडिया’ गारफील्ड ने आगे कहा कि सोशल मीडिया ऐप्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इन पर इंसानी नियंत्रण कमजोर पड़ जाता है, जो काफी परेशान करने वाला है। जब उनसे पूछा गया कि वे अपने अकाउंट पर क्या देखना पसंद करते हैं, तो उन्होंने बताया कि उनके इंस्टाग्राम फीड पर जापानी कारीगरों और अनोखे सिरेमिक्स से जुड़े आर्ट वीडियोज अधिक आते हैं।

फोन को जंगल या समुद्र में फेंकने की इच्छा मोबाइल फोन की गंभीर लत पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “हम सभी को कभी न कभी अपना फोन तोड़ने या उसे जंगल या समुद्र में फेंक देने का मन जरूर करता है, क्योंकि यह हमारी जिंदगी छीन रहा है।” उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स के लिए सुझाव देते हुए कहा कि जब फोन को किसी दूसरे कमरे में रख दिया जाता है, तो इस लत से ध्यान हटाने में काफी मदद मिलती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here